Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा के मरकच्चो में क्षत्रीय समाज की बैठक, संगठन मजबूती और समाज कोष पर हुई चर्चा

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी पंचायत मरकच्चो स्थित कन्हैया नगर में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह के आवास पर...

कोडरमा में क्षत्रीय समाज की बैठक
कोडरमा में क्षत्रीय समाज की बैठक

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी पंचायत मरकच्चो स्थित कन्हैया नगर में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह के आवास पर क्षत्रीय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समाज के मरकच्चो जोन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने की. बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, समाज के विकास तथा समाज के कोष को सुदृढ़ करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. समाज के जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय परिवारों की सहायता के लिए एक मजबूत कोष बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बैठक में सामाजिक एकता बनाए रखने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समय-समय पर समाज हित में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

बैठक में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, मुखिया रंजीत कुमार सिंह, महाराज सिंह, मनोज सिंह, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, सतीश सिंह, मनोज कुमार सिंह, अणेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, यमुना सिंह, किशोरी सिंह, जय कुमार सिंह, मुरारी सिंह, संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह, हरिहर सिंह, राहुल कुमार सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ALSO READ: झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नए सदस्य घोषित, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *