Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: डोमचांच में माइनिंग इंस्पेक्टर ने अवैध गिट्टी लदा ट्रक किया जब्त

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर और अंचल...

Domchanch
जब्त किया गया ट्रक

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर और अंचल अधिकारी की संयुक्त टीम ने दिन बुधवार को बिना वैध चालान के स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक को जब्त किया है. कार्रवाई के बाद खनिज परिवहन से जुड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी, कि बिना चालान के स्टोन चिप्स लदे ट्रक जिले से होकर बिहार की ओर भेजे जा रहे हैं.

शिकायत के आधार पर माइनिंग विभाग और अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान जेएच02एयू 6108 ट्रक को रोकवाकर गिट्टी से सबंधित कगजात दिखाने को कहा गया, जिसके बाद उक्त चालक द्वारा गिट्टी से सबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद उक्त ट्रक को जब्त कर डोमचांच थाना में सुरक्षित रख दिया.

यह भी पढ़ें: गुमला: मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान, गांव में पसरा मातम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *