Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: विस्थापितों का मुद्दा गरमाया, BSL के खिलाफ भाकपा माले का हल्ला बोल प्रदर्शन

Bokaro: बोकारो में एक बार फिर विस्थापितों का मुद्दा गरमाने लगा है. बुधवार को भाकपा माले ने BSL के खिलाफ हल्ला बोल...

protest
भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Bokaro: बोकारो में एक बार फिर विस्थापितों का मुद्दा गरमाने लगा है. बुधवार को भाकपा माले ने BSL के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया. बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग के पास विस्थापितों का जुलूस पहुंचा. हजारों की संख्या में महिला और पुरुष भाकपा माले के बैनर तले नयामोड़ से रैली की शक्ल में ढोल नगाड़ा और गाजा बाजा के साथ बीएसएल के एडीएम बिल्डिंग के पास पहुंचे. इस दौरान सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था. इस दौरान सिटी थाना पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी. रैली एडीएम बिल्डिंग के समक्ष पहुंच कर रैली बगल में स्थित टूटैंक गार्डन में जनसभा में तब्दील हो गई. सभा के उपरांत बीएसएल के अधिकारी को 7 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें बीएसएल प्लांट में विस्थापितों के नियोजन के साथ-साथ अन्य मांगे रखी गई.

सड़क पर आंदोलन करने की चेतावनी

भाकपा माले नेता राजू दुबे सहित अन्य नेताओं ने कहा कि विस्थापित अपना सारा जमीन बीएसएल प्लांट के निर्माण में दे दिया. इसके बाद भी विस्थापित युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है. ऐसे में सेल के निदेशक प्रभारी को मांग पत्र सौंपकर चेतावनी दी, कि एक सप्ताह में मांगें नहीं मानी गईं तो पारंपरिक हथियार और गाजा-बाजा के साथ पुनः सड़क पर आंदोलन करेंगे. प्लांट का सभी गेट जाम करेंगे.

7 सूत्री मांगें

हर विस्थापित परिवार से एक को नौकरी, कूलिंग पॉन्ड नंबर-2 में प्रदूषण रोकना, विस्थापित गांवों में अस्पताल-लाइब्रेरी-बिजली-सड़क, विस्तारीकरण में विस्थापितों की भागीदारी, शहीद प्रेम महतो के परिजनों को नौकरी और अप्रेंटिस संघ के सभी सदस्यों को नियुक्ति शामिल है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: डोमचांच में माइनिंग इंस्पेक्टर ने अवैध गिट्टी लदा ट्रक किया जब्त

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *