Click Here
Click Here
Click Here

पासिंग आउट परेड : 4 DSP और 334 पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ

Ranchi : जैप 1 में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान सभी 4 डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी गयी. इस...

पासिंग आउट परेड

Ranchi : जैप 1 में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान सभी 4 डीएसपी और 334 पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी गयी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने समाज के प्रति सच्ची निष्ठा और सेवाभाव के साथ काम करने का संकल्प लिया. साथ ही संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की भी शपथ दिलायी गयी. पक्षपात किये बिना अनुशासन में रह कर काम करने और पुलिस बल की गरिमा बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी सलामी

सभी टुकड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलामी दी. इस मौके पर डीजीपी समेत राज्य के कई आला अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान ड्रोन कैमरे से पूरी गतिविधियों पर नजर रखी गयी.

जानकारी के मुताबिक मुसाबनी स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 19 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा ली गई. जिसके बाद 12 नवंबर को रिजल्ट जारी किया गया. लेकिन अभी तक सिपाहियों का पासिंग आउट परेड नहीं किया गया था.

मुसाबनी में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 334 पुलिसकर्मियों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, पीटीसी, रेल और जैप-एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ व दस के जवान शामिल हैं.

 

ALSO READ : इमरान प्रतापगढ़ी ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर हमला, कहा – थर्मामीटर बदलने से बुखार नहीं खत्म होता

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *