Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में इनडोर स्टेडियम की मांग, भाजपा नेता ने नगर परिषद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa: शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने नगर परिषद...

भाजपा नेता
Demand for an indoor stadium in Chakradharpur

Chaibasa: शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने चक्रधरपुर में आधुनिक इनडोर स्टेडियम निर्माण की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि करीब 60 से 70 हजार आबादी वाले चक्रधरपुर शहर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए इनडोर खेलों की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं है.

पवन शंकर पांडेय ने कहा…

पवन शंकर पांडेय ने कहा कि शहर के युवा और युवतियों में खेल के प्रति काफी रुचि है. यदि नगर परिषद की पहल से इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाता है तो खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर मंच मिलेगा. इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने प्रस्तावित इनडोर स्टेडियम में कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स समेत अन्य खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

भाजपा नेता ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. बेहतर खेल सुविधाएं मिलने से चक्रधरपुर के खिलाड़ियों को नई पहचान मिल सकती है. उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से इस दिशा में जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की है.

ALSO READ: पासिंग आउट परेड : 4 DSP और 334 पुलिसकर्मियों ने ली संविधान की शपथ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *