Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हमला, मुवक्किल से 13 हजार रुपये छीनने का आरोप

Hazaribagh: शहर के बार एसोसिएशन और सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है....

Hazaribagh: शहर के बार एसोसिएशन और सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. चौपारण प्रखंड के रामपुर निवासी सुनील शाही उर्फ सिंह पर कोर्ट परिसर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने और नकदी छीनने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने सदर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार, 24 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे सुनील शाही अपने अधिवक्ता से केस के संबंध में चर्चा करने के बाद वकालतखाना परिसर के पास स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान 4 से 5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

मारपीट कर पॉकेट से निकाले 13 हजार रुपये

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी टी-शर्ट का कॉलर पकड़कर मारपीट की. शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर वहां से भाग निकले. इस दौरान उनके पॉकेट से 13 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए गए. सुनील शाही ने आरोप लगाया है कि हमलावर उन्हें चल रहे एक कानूनी मामले को वापस लेने के लिए धमका रहे थे. उन्होंने बताया कि जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला न्यायालय में लंबित है और आशंका है कि उसी रंजिश के कारण उन पर हमला कराया गया.

सीसीटीवी फुटेज से हो सकती है पहचान

पीड़ित ने कहा कि वह हमलावरों को व्यक्तिगत रूप से नहीं पहचानते हैं, लेकिन कोर्ट परिसर और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा सकती है. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है. सदर थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : सरायकेला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी महत्वपूर्ण जानकारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *