Click Here
Click Here
Click Here

IMA MSN झारखंड की नई टीम घोषित, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की डॉ. अनश्री बराल बनीं अध्यक्ष

Ranchi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन- मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (IMA MSN) झारखंड ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर...

Ranchi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन- मेडिकल स्टूडेंट्स नेटवर्क (IMA MSN) झारखंड ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. नई टीम में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर की डॉ. अनश्री बराल को सर्वसम्मति से राज्य अध्यक्ष चुना गया है. वहीं AIIMS देवघर के डॉ. राजा बाबू को राज्य महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मेडिकल छात्रों को मिलेगा सशक्त मंच

संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई कार्यकारिणी का उद्देश्य राज्यभर के मेडिकल छात्रों को एक मजबूत मंच देना, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना और शैक्षणिक व पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देना है. IMA MSN ने कहा है कि नई टीम मेडिकल छात्रों की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ छात्र सहभागिता और सामुदायिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाएगी.

Read Also: सरायकेला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने प्रेस वार्ता कर दी महत्वपूर्ण जानकारी

नेशनल काउंसिल और समन्वयकों की नियुक्ति

नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रतीक रंजन और आकांक्षा तिवारी को नेशनल काउंसिल सदस्य बनाया गया है. सुशांत कुमार को राज्य उप-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं परिधा सिंह और चंद्रिका को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.

नेशनल काउंसिल और समन्वयकों की नियुक्ति

इसके अलावा आदित्य कुमार, विशाल कुंवर सिंह, श्रुति गुप्ता और अनंत राज को संयुक्त सचिव बनाया गया है. डॉ. सोनाक्षी, डॉ. राजू और डॉ. अंजलीना को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *