Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से बरियातू रोड और डोरंडा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे और नालियों के ऊपर किए गए कब्जों को हटाया. इस दौरान कई अस्थायी संरचनाओं को हटाने के साथ-साथ जब्त भी किया गया.

बरियातू रोड और डोरंडा में हुई कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने बरियातू रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 गुमटी, 3 लोहे के काउंटर और 4 अवैध गुमटियों को हटाया और जब्त कर लिया. वहीं डोरंडा क्षेत्र में रिलायंस ट्रेंड्स के पास सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए 5 ठेलों को भी निगम ने जब्त किया.

ALSO READ: दिव्यांग बोर्ड : सदर अस्पताल कोडरमा में 16 मरीजों में 11 को दिया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र
दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को साफ चेतावनी दी कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात को सुगम बनाने और आम लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.



