Ranchi: रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार के इस्तीफे के बाद डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा को रिम्स का कार्यकारी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में अभिसूचना जारी कर दी गई है. गुरुवार को डॉ राजकुमार ने रिम्स निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है और नई व्यवस्था के तहत डॉ दीपेंद्र कुमार सिन्हा को रिम्स का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है.



