Koderma : सदर थाना के फुलवरिया गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, फुलवरिया निवासी सोनी कुमारी (पति दिवाकर कुमार) अपने घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठी हुई थीं.
वज्रपात से महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं. परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. गांव में इस घटना से मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है.

Also Read : मोहर्रम को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, RAF के साथ सड़कों पर उतरे आला अधिकारी, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी


