Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: नींबू बेचकर परिवार चलाने वाले रितलाल की सड़क हादसे में मौत, ट्रक पकड़कर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार...

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ग्रामीण बैंक के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

बाजार में नींबू बेचकर करते थे परिवार का भरण-पोषण

मृतक की पहचान चौपारण पंचायत के बजरंग टोला निवासी रितलाल साहू के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रितलाल साहू बाजार में नींबू बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. शुक्रवार को भी वे अपने काम के सिलसिले में निकले थे, तभी जीटी रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Read Also: आखिर क्या है रुगड़ा? क्यों कहा जाता है झारखंड के ‘जंगल का सोना’? 

भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया. इसके बाद मामले की सूचना तत्काल चौपारण पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम 

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जीटी रोड को जाम कर दिया. लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया.

पुलिस समझाने में जुटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासन स्थिति सामान्य कराने में जुटा हुआ था. पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *