Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अलपीटो गांव में शुक्रवार को एक तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे गणेश रविदास की...

Hazaribagh
मौके पर मौजूद भीड़

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अलपीटो गांव में शुक्रवार को एक तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे गणेश रविदास की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, गणेश रविदास गांव के स्थानीय तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आस-पास के मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला , लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

मृतक गणेश रविदास पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भीखन रविदास का भतीजा था. घटना की सूचना मिलते हीं विष्णुगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद अलपिटो गांव में मातम छाया हुआ है. गणेश के असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर तालाबों और अन्य जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया.

यह भी पढ़ें: बोकारो: शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया मुहर्रम, निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *