Click Here
Click Here
Click Here

भाजपा झूठ, अफवाह और चरित्र हनन की राजनीति बंद करे: कांग्रेस

Ranchi: रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया...

Ranchi: रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा, कि भाजपा के आरोप पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हर प्रशासनिक मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है. राकेश सिन्हा ने कहा कि यदि भाजपा के पास भ्रष्टाचार, अवैध वसूली या उत्पीड़न के कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करे या जांच एजेंसी को सौंपे. केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाना भाजपा की पुरानी राजनीति है.

दलित अधिकारियों के नाम पर सहानुभूति दिखाना भाजपा का दोहरा चरित्र

कांग्रेस ने कहा कि दलित हितों की बात करने वाली भाजपा पहले अपने शासनकाल का हिसाब दे. भाजपा सरकारों के दौरान ही दलित, आदिवासी, पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा. आज राजनीतिक लाभ के लिए दलित अधिकारियों के नाम पर सहानुभूति दिखाना भाजपा का दोहरा चरित्र है. कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बचाव करते हुए कहा, कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, अस्पतालों को मजबूत करने और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम हो रहा है. किसी भी प्रशासनिक विवाद के समाधान के लिए संवैधानिक व्यवस्था मौजूद है, इसलिए बिना तथ्यों के भ्रम फैलाना उचित नहीं है.

भाजपा का नैतिकता की बात करना हास्यास्पद

कांग्रेस ने भाजपा को उसके शासनकाल की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की भी याद दिलाई. पार्टी ने कहा कि उस समय अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी, दवाइयों का अभाव और खराब स्वास्थ्य सेवाएं आम बात थीं. ऐसे में भाजपा का नैतिकता की बात करना हास्यास्पद है. इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और केंद्र सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही है. पार्टी ने भाजपा से झूठ और दुष्प्रचार छोड़कर तथ्य आधारित विपक्ष की भूमिका निभाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *