Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JSSC ने जारी किया प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इन विषयों के अभ्यर्थी देखें अपना परिणाम

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) के तहत कई विषयों का परिणाम घोषित...

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) के तहत कई विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर विषयवार जारी कर दिए हैं, जिससे उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं.

जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, उनका परिणाम फिलहाल लंबित

इस चरण में समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, मानवशास्त्र, गृह विज्ञान, भूगर्भशास्त्र और एप्लाइड इंग्लिश विषयों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है. परिणाम विभिन्न आरक्षण श्रेणियों जैसे अनारक्षित (UR), अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अनुसार जारी किए गए हैं. आयोग के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे या प्रमाण-पत्रों में किसी प्रकार की कमी अथवा अस्पष्टता पाई गई है, उनका परिणाम फिलहाल लंबित रखा गया है. ऐसे मामलों में दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा.

JSSC ने यह भी कहा है कि यदि प्रकाशित परिणाम में किसी प्रकार की टंकण या तकनीकी त्रुटि सामने आती है, तो उसे संशोधित करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें: भाजपा झूठ, अफवाह और चरित्र हनन की राजनीति बंद करे: कांग्रेस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *