Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया है. यह प्रारंभिक परीक्षा 10 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी. परीक्षा में कुल 125 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है और अब उन्हें मुख्य (लिखित) परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए 27 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी.
10 जुलाई तक जेपीएससी कार्यालय में जमा करने होंगे आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी
ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी स्व-अभिप्रमाणित (Self-Attested) दस्तावेज 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक झारखंड लोक सेवा आयोग के रांची स्थित कार्यालय में जमा करने होंगे. दस्तावेज स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक या स्वयं जाकर जमा किए जा सकते हैं. आयोग के अनुसार मुख्य (लिखित) परीक्षा का संभावित आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को किया जाएगा. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी.

जेपीएससी ने निर्देश दिया है, कि दस्तावेज भेजते समय लिफाफे पर विज्ञापन संख्या, रजिस्ट्रेशन नंबर और परीक्षा का नाम स्पष्ट और बड़े अक्षरों में लिखा जाए. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन या दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे और संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा को मिला सरकारी आवास, धुर्वा सेक्टर-2 के VIP इलाके में करेंगे निवास


