Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित DVC की क्षतिग्रस्त ऐश पाइपलाइन की मरम्मत के बाद तीसरे दिन आखिरकार कोनार नदी में फ्लाई ऐश का बहाव पूरी तरह रुक गया. पाइपलाइन फटने के बाद से हो रहे रिसाव पर नियंत्रण मिलने के बाद डीवीसी प्रबंधन ने बड़ी राहत की सांस ली है. हालांकि पिछले दो दिनों से हो रहे लगातार बहाव के कारण नदी की सतह पर छाई की एक मोटी परत जम गई है, जिसे नदी के ऊपर से ही साफ तौर पर देखा जा सकता है. इस गंभीर समस्या से निपटने और नदी में छाई के बहाव को तत्काल रोकने के लिए डीवीसी के वरीय प्रबंधक (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव और जीएम (एएमसी) एए कुजूर के नेतृत्व में इंजीनियरों व अधिकारियों की टीम लगातार कार्यस्थल पर डटी रही. अधिकारियों की देखरेख में तकनीकी कर्मियों ने दिन-रात काम करके पाइपलाइन को दुरुस्त किया. छाई का बहाव थमने से नदी के पर्यावरण को हो रहे तात्कालिक नुकसान पर तो रोक लग गई है, लेकिन अब नदी की सतह पर जमी भारी मात्रा में छाई को साफ करना प्रबंधन के लिए अगली बड़ी चुनौती होगी.
Home » झारखण्ड » बोकारो: बोकारो थर्मल में DVC ऐश पाइपलाइन की मरम्मत पूरी, तीसरे दिन कोनार नदी में छाई का बहाव रुका
बोकारो: बोकारो थर्मल में DVC ऐश पाइपलाइन की मरम्मत पूरी, तीसरे दिन कोनार नदी में छाई का बहाव रुका
Bokaro: बोकारो थर्मल स्थित DVC की क्षतिग्रस्त ऐश पाइपलाइन की मरम्मत के बाद तीसरे दिन आखिरकार कोनार नदी में फ्लाई ऐश का...
सम्बंधित ख़बरें
