Click Here
Click Here
Click Here

काउंसिल चुनाव : जीते 23 उम्मीदवार , गजट नोटिफिकेशन में सिर्फ 22 नाम, किसका नाम छूटा- कौन गया सुप्रीम कोर्ट

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अपनी कुर्सी जमाए रखने की कानूनी लड़ाई जारी है. चुनाव के बाद अब तक 23...

झारखंड स्टेट बार काउंसिल

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अपनी कुर्सी जमाए रखने की कानूनी लड़ाई जारी है. चुनाव के बाद अब तक 23 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जा चुका है लेकिन गजट नोटिफिकेशन में सिर्फ 22 सदस्यों के नाम की ही घोषणा हुई है. जिस एक नाम को गजट नोटिफिकेशन में प्रकाशित नहीं किया गया है, वह नाम है प्रयाग महतो का. प्रयाग महतो वही नाम है जिन्हें महेश तिवारी को एक मामले में सजा होने के बाद अयोग्य घोषित किये जाने के बाद विजयी घोषित किया गया था.

सुप्रीम कोर्ट में की गयी अपील

पिछले दिनों महेश तिवारी ने स्टेट बार काउंसिल द्वारा उन्हें विजयी घोषित नहीं करने और उनकी जगह प्रयाग महतो को विजयी घोषित करने के निर्णय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया में चुनौती दी थी. जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह निर्देश दिया था कि स्टेट बार काउंसिल प्रयाग महतो के नाम का गजट नोटिफिकेशन न करें. इसी आदेश के अलोक में पिछले दिनों हुए गजट नोटिफिकेशन में प्रयाग महतो का नाम शामिल नहीं किया गया. अब प्रयाग महतो ने उनके नाम को गजट नोटिफिकेशन में शामिल नहीं किये जाने के मामले और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

 

ALSO READ : अब समुद्री मार्ग से विदेश भेजे जायेंगे भारतीय आम, आंध्र प्रदेश से हुई शुरूआत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *