Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा मे हाथियों के झुंड का भ्रमणशील जारी, एक मकान का दरवाजा तोड़ा, लोग दहशत में

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह गांव में शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने हीरोडीह...

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह गांव में शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने हीरोडीह निवासी जयराम चौधरी के मकान का दरवाजा तोड़ दिया. घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरा देते रहे. हाथियों की लगातार आवाजाही से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, हाथियों का झुंड फिलहाल बाँझेडीह प्लांट की ओर बढ़ गया है. गौरतलब है कि दो दिन पहले डोमचांच थाना क्षेत्र के तेतरयाडीह गांव में हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी. इसके बाद हाथियों का झुंड जयनगर थाना क्षेत्र की ओर बढ़ गया.

वन विभाग ने जारी की सावधानी की अपील

बताया जा रहा है कि पिछले चार महीनों में हाथियों के हमलों में करीब दो दर्जन लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वन विभाग लगातार ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखें. लगातार हो रहे हमलों को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है.

ALSO READ: काउंसिल चुनाव : जीते 23 उम्मीदवार , गजट नोटिफिकेशन में सिर्फ 22 नाम, किसका नाम छूटा- कौन गया सुप्रीम कोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *