Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा कॉलेज को जिला और राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी की जिम्मेदारी

Simdega: सिमडेगा कॉलेज, रांची विश्वविद्यालय को इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला और राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के...

सिमडेगा कॉलेज
Simdega College entrusted with the responsibility of hosting the district and state-level Children's Science Congress

Simdega: सिमडेगा कॉलेज, रांची विश्वविद्यालय को इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला और राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसे कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, शोध के प्रति रुचि और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है. इस मंच के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने वैज्ञानिक विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा.

युवा वैज्ञानिकों के लिए सुनहरा अवसर

कार्यक्रम के राज्य समन्वयक एवं सिमडेगा कॉलेज के रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. अतेंद्र कुमार ने झारखंड के सभी जिलों के स्कूलों, शिक्षकों और विज्ञान से जुड़े लोगों से आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह झारखंड के युवा वैज्ञानिकों के लिए अपनी प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है.

ALSO READ: काउंसिल चुनाव : जीते 23 उम्मीदवार , गजट नोटिफिकेशन में सिर्फ 22 नाम, किसका नाम छूटा- कौन गया सुप्रीम कोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *