Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : मुहर्रम पर पूरी रात मुस्तैद रहा प्रशासन, DC-SP ने शहर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Giridih : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय...

The administration remained vigilant throughout the night on Muharram.

Giridih : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा. देर रात तक उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने मुहर्रम जुलूसों के मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की

इस दौरान नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, IAS प्रशिक्षु यश कुमार समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले में निकल रहे मुहर्रम एवं ताजिया जुलूसों की लगातार निगरानी की गई. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त हो रही सूचनाओं पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जिलेवासियों से सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी पर्व-त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्रशासन की सतर्कता, सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और आम लोगों के सहयोग से जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया.

Also Read : झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अफसर पर गिरी गाज, दूसरे अफसर हुए दोषमुक्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *