Click Here

अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी पर बरसे केंद्रीय रामदास अठावले, दोषियों के लिए मांगी कड़ी सजा

Ranchi : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रांची दौरे के दौरान अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई दान की राशि की चोरी...

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Ranchi : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रांची दौरे के दौरान अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई दान की राशि की चोरी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अठावले ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र है. ऐसे में वहां हुई चोरी न केवल शर्मनाक है, बल्कि जन-भावनाओं के साथ एक गंभीर खिलवाड़ भी है.

सख्त कार्रवाई हो

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि इस तरह के कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति लोगों की श्रद्धा के साथ इस तरह का दुस्साहस न कर सके.

 

ALSO READ : झारखंड का बजट खर्च : धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री सख्त, ट्रेजरी घोटाले पर विपक्ष को दिया करारा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *