Click Here
Click Here
Click Here

DVC का स्थापना दिवस 7 जुलाई को ही मनेगा, सादगी और वित्तीय अनुशासन के साथ होगा आयोजन

Bokaro: DVC के 79वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना संशय अब खत्म हो गया है. निगम मुख्यालय...

DVC
DVC's Foundation Day will be celebrated on July 7

Bokaro: DVC के 79वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना संशय अब खत्म हो गया है. निगम मुख्यालय ने नया कार्यालय आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि स्थापना दिवस समारोह 7 जुलाई को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा. हालांकि, इस बार आयोजन सादगी और वित्तीय अनुशासन के साथ होगा.

दरअसल, मई में जारी वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी को निगम मुख्यालय, कोलकाता ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था. इसके बाद समारोह के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी और तैयारियां भी रोक दी गई थीं. अब नए आदेश के साथ इस संशय पर विराम लग गया है.

बजट के भीतर ही होगा पूरा आयोजन

वरिष्ठ महाप्रबंधक सुदीप्त भट्टाचार्य के हस्ताक्षर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि स्थापना दिवस समारोह पर होने वाला खर्च 18 मई को जारी मूल स्वीकृति आदेश संख्या-941 के तहत निर्धारित बजट के भीतर ही सीमित रखा जाएगा. इस बजट में GST भी शामिल है.

फिजूलखर्ची पर रोक, गरिमा से नहीं होगा समझौता

निगम प्रबंधन ने हालिया सरकारी निर्देशों और आंतरिक वित्तीय सलाह के अनुरूप फिजूलखर्ची पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया है. सभी विभागों और परियोजना प्रमुखों से खर्चों को युक्तिसंगत रखने को कहा गया है.

प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बजट में कटौती और सादगी के बावजूद स्थापना दिवस की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. समारोह के माध्यम से DVC के विजन, मिशन, रणनीतिक उद्देश्यों और हितधारकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा. नए आदेश के बाद DVC मुख्यालय और विभिन्न परियोजनाओं में स्थापना दिवस की तैयारियां फिर से शुरू हो गई हैं.

ALSO READ: झारखंड का बजट खर्च : धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री सख्त, ट्रेजरी घोटाले पर विपक्ष को दिया करारा जवाब

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *