Ranchi: डॉ. इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य जनसेवा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह केवल जनता के अटूट विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने कहा कि मेहनत और संघर्ष के आगे दुनिया झुकती है. राज्य का चहुंमुखी विकास, जनसेवा और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य ही मेरा समर्पण है. जनता से मिलने वाला स्नेह ही मुझे हर दिन बेहतर काम करने की ऊर्जा देता है.
विपक्ष की सोच पर कटाक्ष
अपने काम को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर डॉ. अंसारी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उनकी सक्रियता और जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता किसी को असहज करती है, तो यह उनकी संकीर्ण सोच का परिचायक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के साथ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि राज्य में भाईचारे, विकास और इंसानियत का संदेश फैलाना है.

विकास और सद्भाव का संकल्प
डॉ. अंसारी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नफरत की राजनीति उनके एजेंडे में कभी नहीं रही. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही मेरा असली धर्म है और मैं इसी रास्ते पर चलते हुए राज्य के विकास के लिए जीवनभर समर्पित रहूंगा.
ALSO READ: हजारीबाग के ओकनी तालाब पर प्रदूषण का संकट, जलीय जीवों की मौत से प्रशासन अलर्ट


