Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: बरकट्ठा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 8,253 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

Hazaribagh: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी स्थित एक होटल परिसर में खड़े 12 चक्का ट्रक से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद
हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

Hazaribagh: बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी स्थित एक होटल परिसर में खड़े 12 चक्का ट्रक से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8,253 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ट्रक से 935 पेटी शराब बरामद

बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने शनिवार को बरकट्ठा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 26 जून को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि झुरझुरी स्थित झारखंड होटल परिसर में उत्तराखंड नंबर (UK18CA-6133) का एक ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बरकट्ठा पुलिस ने होटल परिसर में छापेमारी की.

जांच के दौरान ट्रक से कुल 935 पेटी इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इनमें 180 एमएल की 450 पेटियों में 21,600 बोतल (3,888 लीटर) तथा 375 एमएल की 485 पेटियों में 11,640 बोतल (4,365 लीटर) शराब मिली. इस प्रकार कुल 8,253 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई.

ALSO READ: कोडरमा: 29 से तीजा खेल का होगा आयोजन, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड नंबर के ट्रक से चालक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार बरामद सभी शराब की बोतलों पर “For Sale in U.T. Chandigarh Only” अंकित पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब को अवैध रूप से दूसरे राज्य में खपाने की तैयारी थी.

मौके से ट्रक चालक दलजीत सिंह (38), पिता हरभजन सिंह, निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर सिटी, जिला उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 274, 275, 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी आशिष कुमार भगत, पुलिस अवर निरीक्षक देवदत्त कुमार सिंह, खालिद इकबाल तथा बरकट्ठा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *