Koderma: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरकच्चो अंतर्गत कुल 0-5 वर्ष लक्षित समूह के बच्चों की संख्या 31667 को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. उक्त बातों की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मिश्रा ने दी है. उन्होंने बताया कि इस पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू प्रखण्ड में कुल 204 बुथ तथा 02 ट्रांज़िट (1 बंधन चौक तथा 1 दरदाही चौक) में बनाया गया है. यह कार्यक्रम 28 जून 2026 को बुथ पर तथा 29 एवं 30 जून 2026 को घर – घर जाकर पोलियो की दवा पिलायी जायगी. इसके लिए कुल 408 दल कर्मी (Vaccinator) तथा 23 पर्यवेक्षको का चयन करते हुए उन्हें प्रशिक्षित कर कार्यक्रम में शामिल किया गया है. साथ ही साथ इसकी सफलता के लिए प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना तथा JSLPS के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को संन्चालित किया जा रहा है.
AlsoRead:मोहर्रम पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम



