Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: महिला कांग्रेस को पंचायत स्तर तक मजबूत करने का लिया गया संकल्प: रमा खलखो

Koderma: जिला महिला कांग्रेस, कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा की अध्यक्षता...

rama khalkho

Koderma: जिला महिला कांग्रेस, कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक साहू धर्मशाला, झुमरी तिलैया में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं के अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया. रमा खलखो ने ये भी कहा कि 33% महिला आरक्षण की आड़ में मोदी सरकार परिसीमन का बिल ला रही है लेकिन कोई बात नहीं उससे भी क्षेत्रफल बंटेंगे तो लोकसभा और विधानसभा के सीट बढ़ेंगे उससे हमारे महिलाओं को फायदा होगा.

महिला कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया था, लेकिन आज देश के अनेक हिस्सों में महिलाओं एवं बेटियों के साथ हो रही हिंसा, दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षा, सुरक्षा और अपने अधिकारों की आवाज उठाती हैं, तो कई बार उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ता है. ऐसे समय में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, जिले में महिला कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके. सभी महिला कार्यकर्ताओं से संगठित होकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया.

कांग्रेस पार्टी की सरकार ही देश में महिला सुरक्षा दे सकती है

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि जिस जिले में महिला सांसद और महिला विधायक होने के बावजूद बेटियों एवं महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़े, वह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा आत्महत्या जैसी घटनाओं पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है. महिला कार्यकर्ताओं से समाज में जागरूकता फैलाने तथा महिलाओं और बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया. जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता ने भी बैठक के संबोधन में कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के हित में सोचती है कांग्रेस पार्टी की सरकार ही देश में महिला सुरक्षा और युवाओं को उज्जवल भविष्य दे सकती है.

ये लोग शामिल रहें 

कार्यक्रम का संबोधन प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश स्वर्णकार, महिला कांग्रेस नेत्री बबीता देवी, महिला प्रखंड अध्यक्ष आशा मैरी ,पूर्व यूथ अध्यक्ष नसीम अख्तर, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात राम ,प्रखंड अध्यक्ष राजु सिंह, नगर अध्यक्ष संजय सेठ, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अंनत मेहता, धीरज कुमार आदि ने की. कार्यक्रम में प्रदेश से आए अनिता तिर्की और सविता कुजूर महिला पदाधिकारी की भी उपस्थिति थीं. जिले से कार्यकर्ताओं में पुष्पा देवी, अनिता देवी, तबस्सुम परवीन, मंजू देवी,पार्वती कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पुष्पा सिन्हा, संतोष यादव, सुमन देवी, रिंकी देवी, अनार देवी, मोहम्मद हुसैन, मुकेश कुमार,विजय सिन्हा, रितिक कुमार, सरस्वती देवी गीता देवी, मुनिया देवी, तिरुपति देवी आदि लोगों की थी. कांग्रेस संगठन के विस्तार, बहुत जल्द किया जाएगा. पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.

AlsoRead:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *