Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा सदर अस्पताल गेट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Jamtara: जिले के सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का...

जामताड़ा सदर अस्पताल गेट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
जामताड़ा सदर अस्पताल गेट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Jamtara: जिले के सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव अस्पताल गेट के सामने स्थित एक चाय दुकान की चौकी पर पड़ा था.

JMM नेता ने दी सूचना

घटना की जानकारी उस समय हुई, जब झामुमो युवा नेता रिजवान शेख किसी कार्य से सदर अस्पताल पहुंचे. उनकी नजर चौकी पर अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी. उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी. इसके बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

Also Read: जामताड़ा: स्थायी लोक अदालत की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित, त्वरित न्याय के लिए विभागों से समन्वय बढ़ाने पर जोर

पुलिस जांच में जुटी

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह अस्पताल गेट तक कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा. घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने जामताड़ा थाना पुलिस को दे दी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *