Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत नाबालिग को सकुशल किया बरामद

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. नारायणपुर...

नारायणपुर पुलिस की तत्परता से अपहृत बालक सकुशल बरामद
नारायणपुर पुलिस की तत्परता से अपहृत बालक सकुशल बरामद

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. नारायणपुर थाना कांड संख्या-78/26, दिनांक 25 जून 2026, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 117(2), 109, 140(1), 351(2) एवं 352 के तहत दर्ज किया गया था, उसमें अपहृत बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

बालक को सुरक्षित किया बरामद

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि बरामद किया गया बालक गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बारासोली गांव का निवासी है. मामले की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया.

कानूनी कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस की इस सफलता से परिजनों ने राहत की सांस ली है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *