Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: ब्राउन शुगर बेचते और खरीदते एक दर्जन लोग हिरासत में, पुलिस की कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप

Lohardaga: जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर...

ब्राउन शुगर बेचते और खरीदते एक दर्जन लोग हिरासत में
ब्राउन शुगर बेचते और खरीदते एक दर्जन लोग हिरासत में

Lohardaga: जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें आधा दर्जन लोग कथित रूप से ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़े गए, जबकि आधा दर्जन लोग ब्राउन शुगर खरीदकर उसका सेवन करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़े. सभी से सदर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे साइडिंग बस स्टैंड, कुटमु रोड स्थित गीतांजलि होटल के आसपास तथा किस्को रोड क्षेत्र में कुछ लोग लंबे समय से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना में यह भी बताया गया था कि इस अवैध कारोबार में कुछ युवक और किशोर भी शामिल हैं तथा क्षेत्र में खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है.

छापेमारी में पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. पुलिस को देखते ही कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को मौके से पकड़ लिया. छापेमारी के दौरान कुछ लोगों के पास से लगभग पांच ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है. बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी हुई है. पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.

ALSO READ: चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गृह प्रवेश दिवस

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न इलाकों में ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से फैल रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा लगातार पुलिस को इसकी शिकायत की जा रही थी. लोगों का आरोप था कि नशे की वजह से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और कई किशोर भी इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं. इन शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष रणनीति बनाकर यह कार्रवाई की. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी और न ही हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई थी. पुलिस अधिकारियों ने केवल इतना संकेत दिया है कि मामले की जांच जारी है तथा पूछताछ पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है. शहर के विभिन्न इलाकों में चर्चा है कि पुलिस आगे भी लगातार अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर सख्ती करेगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग की है कि ब्राउन शुगर के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए और इसमें शामिल सभी तस्करों एवं सप्लायरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच और पूछताछ जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *