Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जैप के एक जवान को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हाथ टूट गया है.
दो नाबालिग हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है. पकड़े गए दोनों युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं.

ALSO READ: बोकारो: SAIL अध्यक्ष ने खदानों का किया निरीक्षण, 2030 तक उत्पादन लक्ष्य दोहराया
घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी से जा रहे जवान को अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस ने घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


