Click Here
Click Here
Click Here

तीन हफ्तों बाद अस्पताल से घर लौटेंगे सलीम खान, सेहत में तेजी से सुधार

News Desk: दिग्गज लेखक सलीम खान के चाहने वालों और उनके परिवार के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. करीब...

salimm khan
salimm khan

News Desk: दिग्गज लेखक सलीम खान के चाहने वालों और उनके परिवार के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. करीब तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती 88 वर्षीय सलीम खान की तबीयत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत लगातार बेहतर हो रही है और संभावना है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे बॉलीवुड में चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन समय के साथ उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और अब जल्द ही उनके घर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है.

ब्रेन क्लॉट की वजह से कराया गया था भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलीम खान के दिमाग में ‘ब्रेन क्लॉट’ पाया गया था, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. 17 फरवरी की सुबह उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर की सलाह पर लीलावती अस्पताल लाया गया था. इसके अगले दिन यानी 18 फरवरी को न्यूरोसर्जन ने उनकी एक खास जांच प्रक्रिया ‘डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ की, जो सफल रही. इस प्रक्रिया के बाद से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Read Also: साड़ी में नया स्टाइल स्टेटमेंट, Urvashi Rautela का ‘नो-ब्लाउज’ लुक सोशल मीडिया पर वायरल

बिना बड़ी सर्जरी के किया गया इलाज

हेल्थ अपडेट के मुताबिक जब सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब वह पूरी तरह होश में थे. उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था, लेकिन डॉक्टरों ने बिना किसी बड़ी सर्जरी के ही उनकी स्थिति को नियंत्रित कर लिया. इलाज के दौरान एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर पर रखा गया था. हालांकि उनकी तेजी से होती रिकवरी को देखते हुए बाद में उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी उम्र को देखते हुए भी रिकवरी काफी अच्छी रही है.

परिवार और फैंस ने ली राहत की सांस

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद से उनका परिवार, खासकर सलमान खान, काफी चिंतित थे. अब अस्पताल से मिली ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं. अगर अगले कुछ दिनों तक उनकी सेहत इसी तरह ठीक रहती है, तो उन्हें तीन से चार दिनों के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. फैंस भी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब सलीम खान फिर से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ नजर आएंगे.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *