Click Here
Click Here
Click Here

स्वनिधि महोत्सव में रांची के 14 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को मिला 29.84 करोड़ का ऋण

Ranchi: प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को रांची नगर निगम सभागार में ‘स्वनिधि...

Over 14,000 street vendors in Ranchi received loans worth ₹29.84 crore at the SVANidhi Mahotsav.

Ranchi: प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छह वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को रांची नगर निगम सभागार में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर्स को योजना के विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई, सफल कारोबारियों को सम्मानित किया गया और पात्र लाभार्थियों के बीच सांकेतिक रूप से ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार मौजूद रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स ने हिस्सा लिया. लाभार्थियों को योजना के पहले, दूसरे और तीसरे ऋण चक्र, समय पर ऋण चुकाने पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी, डिजिटल लेन-देन के प्रोत्साहन और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई. साथ ही ‘स्वनिधि से समृद्धि’ अभियान के तहत उपलब्ध अन्य सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया.

यह भी पढ़ें: चतरा में कोयला साइडिंग पर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से हमले में आधा दर्जन घायल, हजारीबाग-चतरा मुख्य मार्ग जाम

स्ट्रीट वेंडर्स ने बताए अपनी सफलता की कहानी

कार्यक्रम का आकर्षण उन स्ट्रीट वेंडर्स की सफलता की कहानियां रहीं, जिन्होंने मंच से अपने अनुभव साझा किए. लाभार्थियों ने बताया कि योजना से मिले ऋण ने उनके कारोबार को नई दिशा दी, जिससे आमदनी बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई. नगर निगम के अनुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र में अब तक 14,444 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल 29.84 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है. समारोह के दौरान पात्र लाभार्थियों को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक भी सांकेतिक रूप से सौंपे गए.

यह भी पढ़ें: रिम्स के नए निदेशक ने मीडिया के लिए खोले दरवाजे, हर शाम 5 बजे मीडिया से करेंगे सीधा संवाद

Over 14,000 street vendors in Ranchi received loans worth ₹29.84 crore at the SVANidhi Mahotsav.

 

रोशनी खलखो ने कहा- व्यवसाय को आधुनिक बनाएं

महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से अपने व्यवसाय को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के साथ शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की. वहीं उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि लाखों छोटे व्यापारियों को सम्मानजनक आजीविका और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी है. इस मौके पर महापौर और उप महापौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को भविष्य में आधुनिक, आकर्षक और स्वच्छता मानकों के अनुरूप नए ठेले उपलब्ध कराने की घोषणा भी की. उनका कहना था कि इससे जहां वेंडर्स को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *