Click Here
Click Here
Click Here

बिरसा मुंडा जेल से चाईबासा शिफ्ट गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास से मोबाइल, चार्जर और टूटे सिम बरामद, जेल से ही चल रहा था क्राइम सिंडिकेट!

Ranchi: राजधानी होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से चाईबासा मंडल कारागार शिफ्ट कर लाई गई गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी, कुख्यात...

चाईबासा जेल में रिया सिन्हा के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद, जेल के भीतर से गैंग ऑपरेट करने की जांच तेज
चाईबासा जेल में रिया सिन्हा के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद, जेल के भीतर से गैंग ऑपरेट करने की जांच तेज

Ranchi: राजधानी होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से चाईबासा मंडल कारागार शिफ्ट कर लाई गई गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी, कुख्यात महिला कैदी रिया सिन्हा के पास से जेल में प्रवेश के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया है. जेल प्रशासन द्वारा की गई सघन जांच में रिया सिन्हा के पास से एक मोबाइल फोन, चार टूटे हुए सिम कार्ड, चार्जर और एक डायरी, कॉपी बरामद हुई है. इस गंभीर सुरक्षा चूक और अवैध सामान की बरामदगी को लेकर चाईबासा के सदर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

महिला कक्ष की तलाशी में खुला राज

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की है, जब रिया सिन्हा को सुरक्षा घेरे में चाईबासा मंडल कारा लाया गया था. जेल के भीतर महिला कक्ष में प्रवेश करने से पहले जब महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसकी कड़ाई से तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. रिया सिन्हा ने चालाकी से अपने पैंट की जेब में मेटालिक रंग का रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन छिपा रखा था, जिसे उसने ऊपर से ब्लेजर से ढंक दिया था, ताकि किसी की नजर न पड़े. इसके अलावा जांच में उसके पास से चार टूटे हुए सिम कार्ड, वीवो कंपनी का एक मोबाइल चार्जर, एक बोट कंपनी का चार्जिंग एडॉप्टर बरामद किया गया.

डायरी में मिले अहम सुराग

इस बरामदगी के बाद सदर थाना प्रभारी हीरा लाल महतो के लिखित बयान पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है. जेल प्रशासन और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रिया सिन्हा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वर्तमान में उसके खिलाफ रंगदारी वसूली, धोखाधड़ी समेत कुल 14 आपराधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं. वह झारखंड के कुख्यात पेशेवर अपराधी और गैंगस्टर सुजीत कुमार सिन्हा की पत्नी है. सुजीत सिन्हा राज्य में एक बेहद सक्रिय और खतरनाक संगठित आपराधिक गिरोह का संचालन करता है.

Also Read: रांची : पत्नी को बता कर युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जेल से ही चल रहा था क्राइम सिंडिकेट!

एफआईआर में इस बात का साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी रिया सिन्हा जेल के भीतर बंद रहकर भी अपने गिरोह के बाहर मौजूद सदस्यों को निर्देश देते थे. वे जेल से ही रंगदारी, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट (हथियारों की तस्करी) जैसे संगीन अपराधों का ताना-बाना बुन रहे थे. पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले कई वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे से ही अपने इस संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध रूप से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर रहे हैं.

फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

इस बरामदगी के बाद जेल के भीतर मोबाइल नेटवर्क के इस्तेमाल को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. पुलिस अब बरामद किए गए स्मार्टफोन, टूटे हुए सिम कार्ड और विशेष रूप से लिखावट से भरी उस कॉपी की बारीकी से फोरेंसिक व तकनीकी जांच कर रही है.

add1
  • पुलिस का मुख्य फोकस इस बात पर है कि जेल बदलने के दौरान इतनी सुरक्षा के बावजूद यह मोबाइल और चार्जर रिया तक कैसे पहुंचे?
  • इन सिम कार्डों के जरिए पिछले कुछ दिनों में किन-किन सफेदपोशों, व्यवसायियों और गिरोह के गुर्गों से बातचीत की गई थी?
  • बरामद डायरी में लिखे कोडवर्ड्स और नामों का इस आपराधिक नेटवर्क से क्या संबंध है?
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *