Koderma : जिला में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत की गई. सदर अस्पताल में डीसी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा की ओर से 28 से 30 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल में किया गया. इस दौरान डीसी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की.
डीसी ने की अभिभावकों से अपील
डीसी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे. स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाएं.



