Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में हत्या, दंगा समेत अन्य अपराधिक मामले में आई कमी, 81773 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, 200619 केस हुए दर्ज

Saurav Singh Ranchi : झारखंड में हत्या, दंगा चोरी, लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई है. पिछले 36 महीने के...

झारखंड में हत्या

Saurav Singh 
Ranchi : झारखंड में हत्या, दंगा चोरी, लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आई है. पिछले 36 महीने के दौरान झारखंड अगल अलग थानों में 200619 मामले दर्ज हुए. इस अवधि के दौरान झारखंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 81773 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की. साल 2023 से लेकर मार्च 2026 तक राज्य की कानून व्यवस्था में कई उतार-चढ़ाव देखने को हत्या, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है. वहीं दूसरी, तरफ पुलिस ने 206948 मामले का निष्पादन किया.

36 महीने के दौरान झारखंड में अपराध, कांडों का निष्पादन और गिरफ्तारी की स्थिति 

– साल 2023 में 63862 मामले दर्ज हुए, इस दौरान 68123 कांडों का निष्पादन किया गया और 26568 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

– साल 2024 में 60596 मामले दर्ज हुए, इस दौरान 52433 कांडों का निष्पादन किया गया और 23948 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

– साल 2025 में 62562 मामले दर्ज हुए, इस दौरान 71231 कांडों का निष्पादन किया गया और 25782 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

– साल 2026 मार्च महीने तक में 13599 मामले दर्ज हुए, इस दौरान 15161 कांडों का निष्पादन किया गया और 5475 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले में आई कमी

– साल 2023 में हत्या के 1720 मामले दर्ज हुए. 2024 में 1640 और 2025 में 1467 मामले दर्ज हुए.

– साल 2023 में डकैती के 497 मामले दर्ज हुए. 2024 में 419 और 2025 में 341 मामले दर्ज हुए.

– साल 2023 में दंगा के 1913 मामले दर्ज हुए थे. 2024 में 1263 और 2025 में 1010 मामले दर्ज हुए.

– साल 2023 में चोरी के 10506 मामले दर्ज हुए थे. 2024 में 10312 और 2025 में 8611 मामले दर्ज हुए.

 

ALSO READ : DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधी रिया सिन्हा की ली तलाशी, बरामद हुआ मोबाइल व सिम, एक और FIR दर्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *