Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो से 25 किमी साइक्लोथॉन की शुरुआत, युवाओं ने दिया फिट इंडिया-ग्रीन इंडिया और HIV जागरूकता का संदेश

Bokaro: झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा रविवार को बोकारो के पत्थरकट्टा मैदान से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं...

झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित 25 किलोमीटर साइक्लोथॉन
झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित 25 किलोमीटर साइक्लोथॉन

Bokaro: झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा रविवार को बोकारो के पत्थरकट्टा मैदान से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा HIV/AIDS के प्रति लोगों को जागरूक करना था. झारखंड प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन का शुभारंभ किया. करीब ढाई सौ युवाओं, खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों ने उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लेकर फिट इंडिया व ग्रीन इंडिया का संदेश दिया.

स्वास्थ्य और जागरूकता पर जोर

युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है. मुख्य रूप से एचआईवी/एड्स की जागरूकता के लिए यह आयोजन किया गया है. बोकारो से आरंभ हुआ यह साइक्लोथॉन राज्य के विभिन्न जिलों से होकर रांची में संपन्न होगा. पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से भी साइकिलिंग राहत दिलाने का काम करती है. आज देश में शुगर रोग का दबदबा है, जिससे साइकिलिंग काफी राहत दिलाती है.

Also Read: ऑनलाइन कैब चालकों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी

नेताओं ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भाग लिया. नेताओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने की आदत और स्वस्थ जीवनशैली से समाज को नई दिशा मिल सकती है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया.

25 किलोमीटर का सफर

प्रतिभागियों ने निर्धारित 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. आयोजन के दौरान सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और एचआईवी से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई. पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे युवाओं को फिटनेस एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की सराहनीय पहल बताया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *