Ranchi: कांके रोड के समीप स्थित सिद्धो-कान्हू पार्क में टहहने गये पुलिसकर्मी जगमाल कच्छप के पुत्र सुभाष कच्छप और उसके दोस्त बिटु कुमार के साथ 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की. वे लोग सुभाष कच्छप को मारपीट करते और घसीटते हुए बाहर लाये. बाहर पहले से घात लगाये 20-25 व्यक्तियों ने जमकर मारपीट की. जख्मी सुभाष को अस्पताल में भरती कराया गया है. इस संबंध में पुलिस जवान जगमाल कच्छप ने गोंदा थाना में 20-25 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
क्या है मामला
कांके रोड स्थित पुलिस केंद्र H-Block, Qr.No. 13 में रहने वाले जगमाल कच्छप ने प्राथमिकी में बताया है कि 28 जून की सुबह 7:00 से 7:30 के बीच पुलिस जवान का पुत्र सुभाष कच्छप अपने दोस्त बिटु कुमार के साथ टहलने के लिए सिद्धो-कान्हू पार्क गया था. बीच में पार्क के अन्दर था, उसी बीच सिपाही के पुत्र सुभाष को 4 से 5 अज्ञात लड़के द्वारा पार्क के अन्दर 4 से 5 की संख्या में आकर कलर पकडकर मारने लगे. प्राथमिकी में सिपाही ने बताया है कि मारपीट कर रहे युवकों से जब सुभाष ने मारपीट का कारण पूछा तो उन युवकों ने बताया कि तुमलोग हमारे दोस्त को मारे हो. उस पर सुभाष कच्छप ने कहा कि हम किसी के साथ मारपीट नहीं किये है. उसके बाद भी वे लोग मारपीट करते रहे. मारपीट करने वाले युवकों ने कहा कि मारपीट में तुम भी शामिल था इसलिए तुमको नही छोड़ेंगे. इतना बोलते ही पार्क के गेट के बाहर घसीटता हुआ मेरे बेटे को बाहर ले आया वहां पहले से 20 से 25 लोग जमा थे, सभी ने मिलकर मेरे बेटे के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला किया, जिससे सिर में गंभीर जख्म के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी चेाट लगी है. बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव किया, जब मारपीट करने वाले भागे. बाद में सुभाष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज करवाया गया. इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गोंदा पुलिस पार्क के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश में जूट गयी है.



