Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: विष्णुगढ़ अंचल में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल, मुकेश यादव का तबादला, यशवंत कुमार ने संभाली कमान

Hazaribagh: उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत विष्णुगढ़ अंचल के राजस्व प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. अंचल में...

Hazaribagh: Major reshuffle in revenue administration in Vishnugarh region, Mukesh Yadav transferred, Yashwant Kumar takes charge

Hazaribagh: उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत विष्णुगढ़ अंचल के राजस्व प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक (हलका कर्मचारी) मुकेश कुमार यादव का स्थानांतरण टाटीझरिया अंचल कर दिया गया है. वहीं पलामू जिले के पांकी अंचल से स्थानांतरित होकर आए राजस्व उप निरीक्षक यशवंत कुमार को विष्णुगढ़ अंचल में पदस्थापित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त, हजारीबाग की स्थापना शाखा से जारी ज्ञापांक संख्या VIII-08/17/589/स्था. के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकता एवं राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिले के कई राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है. इसी क्रम में विष्णुगढ़ अंचल में कार्यरत मुकेश कुमार यादव को टाटीझरिया अंचल स्थानांतरित किया गया है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में अवैध नशीली दवाओं पर कार्रवाई: ऑनरेक्स कफ सिरप और प्रतिबंधित गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

उपायुक्त कार्यालय ने आदेश किया जारी

वहीं, स्थापना शाखा से जारी ज्ञापांक संख्या VIII-08/2017/588/स्था. के तहत जारी एक अन्य आदेश के अनुसार पांकी अंचल (जिला पलामू) में कार्यरत यशवंत कुमार को हजारीबाग जिला स्थानांतरित किए जाने के उपरांत विष्णुगढ़ अंचल में पदस्थापित किया गया है. उन्होंने 18 जून 2026 को हजारीबाग समाहरणालय में योगदान दिया था और अब विष्णुगढ़ अंचल में राजस्व संबंधी कार्यों का दायित्व संभालेंगे. अंचल क्षेत्र के सभी रैयतों, भूमि स्वामियों एवं आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि राजस्व उप निरीक्षक के पद पर बदलाव हो चुका है।.अब दाखिल-खारिज, ऑनलाइन म्यूटेशन, भूमि मापी, लगान वसूली, जमाबंदी, एलपीसी, भूमि सत्यापन तथा अन्य सभी राजस्व संबंधी कार्यों के लिए नव नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक यशवंत कुमार से संपर्क करें. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नए पदस्थापन की जानकारी के अनुरूप ही अपने राजस्व कार्यों का निष्पादन कराएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. नए पदस्थापन के साथ ही अब विष्णुगढ़ अंचल में राजस्व संबंधी सभी कार्यों का संचालन यशवंत कुमार के नेतृत्व में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 1 करोड़ 36 लाख मूल्य का 912 किलो अवैध डोडा जब्त, तस्कर फरार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *