Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

शराब घोटाला: फरार होने के बाद पकड़े गए छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को रिमांड पर लेगी ACB

  रांची: फरार होने के बाद पकड़े गए छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. जानकारी के...

 

रांची: फरार होने के बाद पकड़े गए छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. जानकारी के मुताबिक एसीबी बुधवार को एसीबी कोर्ट में नवीन केडिया को रिमांड पर लेने के लिए अनुरोध करेगी. उल्लेखनीय है कि झारखंड एसीबी शराब घोटाला से जुड़े केस के प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. नवीन केडिया की गिरफ्तारी रांची से हुई है. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

नवीन केडिया ने लिया था ट्रांजिट बेल, लेकिन सरेंडर नहीं कर हुआ फरार: 

झारखंड एसीबी की टीम ने गोवा में छापेमारी कर नवीन केडिया को सात जनवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एसीबी की टीम ने नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाने के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया था. तब गोवा कोर्ट की ओर से नवीन केडिया को चार दिनों के लिए ट्रांजिट बेल कुछ शर्तों के साथ दी गयी थी. नवीन केडिया को एसीबी के समक्ष 12 जनवरी तक सरेंडर करना था,लेकिन उसने ऐसा नहीं किया,और फरार हो गया था.

कोर्ट की ओर से निर्धारित शर्तों का अनुपालन भी नहीं किया.इस तरह एसीबी की नजर में आरोपी नवीन केडिया फिर से फरार हो गया था. जिसके बाद फिर से उसे गिरफ्तार किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *