Click Here
Click Here
Click Here

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 30 जून को चलेगा #JharkhandSIR सोशल मीडिया अभियान

Saraikela: खरसावां जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 30 जून को वृहद सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा....

सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह

Saraikela: खरसावां जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 30 जून को वृहद सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक #JharkhandSIR हैशटैग के साथ संचालित होगा. जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता फैलाना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की जानकारी पहुंचाई जाएगी.

सोशल मीडिया पर साझा होगी जागरूकता सामग्री

30 जून को फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JharkhandSIR हैशटैग के साथ जागरूकता पोस्ट, पोस्टर, लीफलेट और वीडियो साझा किए जाएंगे. प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के दौरान अभियान से जुड़ने का निर्देश दिया है. उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर जाकर अथवा आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से SIR-2026 से जुड़े पोस्टर और लीफलेट का वाचन करते हुए वीडियो एवं तस्वीरें साझा करने को कहा गया है.

आम नागरिकों से भी की गई भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. लोगों से #JharkhandSIR हैशटैग के साथ जागरूकता पोस्ट साझा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है. प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और आवश्यक सुधार का कार्य जारी है. अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे.

ALSO READ : लैंड सर्वे मामला : HC ने कहा 15 जुलाई तक सचिव दाखिल करें एफिडेविट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *