Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: बुधुडीह में मोहर्रम पर पारंपरिक खेलों का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Jamtara: जिले के बुधुडीह गांव में मोहर्रम के अवसर पर आयोजित पारंपरिक खेल एवं मेले में खेल, जोश और आपसी भाईचारे का...

खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया

Jamtara:  जिले के बुधुडीह गांव में मोहर्रम के अवसर पर आयोजित पारंपरिक खेल एवं मेले में खेल, जोश और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में जामताड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों की कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे मैदान का माहौल उत्साह और रोमांच से भर दिया.

कई टीमों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

प्रतियोगिता में लायंस क्लब पाकड़ीह, दरगाह कमेटी केलाही, बुधुडीह कब्रिस्तान टोला, हुसैनी क्लब पोसोई, बंगाल टाइगर कालीपाथर, बथानबाड़ी, दरगाह टोला हुसैनी क्लब और नाराडीह समेत कई टीमों ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया.

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोहर्रम कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सोनबाद पंचायत के मुखिया निर्मल सोरेन, नावाडीह पंचायत के मुखिया गुल मोहम्मद, समाजसेवी मुबारक हुसैन तथा सुमन दास ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया.

कमेटी सदस्यों की रही अहम भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में इम्तियाज अंसारी, मुख्तार अंसारी, कासिम अंसारी, सफीक अंसारी, मोहसिन अंसारी सहित मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. खेल, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा.

ALSO READ : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 30 जून को चलेगा #JharkhandSIR सोशल मीडिया अभियान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *