Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: JSLPS द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, अधिकारियों और दीदियों ने किया महादान

Jamtara: “मानवता की सेवा, सबसे बड़ा पुण्य” और “रक्तदान महादान” के पावन संकल्प के साथ आज दिनांक 29 जून 2026 (सोमवार) को...

blood donation

Jamtara: “मानवता की सेवा, सबसे बड़ा पुण्य” और “रक्तदान महादान” के पावन संकल्प के साथ आज दिनांक 29 जून 2026 (सोमवार) को सदर अस्पताल जामताड़ा के परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह सराहनीय पहल ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS Jamtara Sadar) और ‘पलाश’ ब्रांड द्वारा की गई. सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ यह शिविर प्रगति पर है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर ग्रामीण स्तर की दीदियों तक, हर कोई बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है.

प्रशासनिक टीम और दीदियों ने पेश की मिसाल

शिविर में केवल जनता ही नहीं, बल्कि JSLPS की पूरी कोर टीम ने खुद आगे आकर समाज को प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान अब तक निम्नलिखित मुख्य लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर मिसाल पेश की है:

श्री राहुल रंजन (डीपीएम – District Program Manager)

श्री उत्तम कुमार (डीएम – District Manager, SMIB)

श्री शफीक अंसारी (बीपीएम – Block Program Manager, जामताड़ा सदर)

श्री इकबाल अहमद (सामुदायिक समन्वयक / Community Coordinator)

अधिकारियों के इस नेतृत्व से प्रेरित होकर, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 10 से अधिक दीदियों ने भी अब तक रक्तदान किया है. शिविर में लगातार पंजीकरण और रक्तदान की प्रक्रिया बेहद सुरक्षित और सुचारू ढंग से आगे बढ़ रही है.

एक बूंद रक्त, अनेक जीवन का आधार”

शिविर के दौरान अधिकारियों ने संदेश दिया कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है.” यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और अस्पताल प्रशासन की देखरेख में केवल स्टाइल डिस्पोजेबल किट (Sterile Disposable Kit) का उपयोग करके की जा रही है. चिकित्सकों के अनुसार, रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है और वजन संतुलित करने में भी मदद मिलती है.

लगातार जारी है रक्तदान 

समाचार लिखे जाने तक, सदर अस्पताल जामताड़ा में रक्तदान शिविर पूरी भव्यता और उत्साह के साथ प्रगति पर है. JSLPS की टीम ने स्थानीय नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे भी अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का हिस्सा बनें और इस महादान में अपनी आहुति दें. “रक्तदान महादान है, यह सबसे बड़ा दान है. आइए मिलकर जीवन बचाएं.”

AlsoRead:रांची में ऑनलाइन कैब चालकों की हड़ताल का असर, यात्रियों से वसूला जा रहा दोगुना किराया

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *