आज ही एनकाउंटर में ढेर हुआ था गैंगस्टर अमन साव, गैंग के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया संदेश

  रांची: झारखंड में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर अमन साव आज के ही दिन साल भर पहले 11 मार्च 2025 को...

 

रांची:  झारखंड में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर अमन साव आज के ही दिन साल भर पहले 11 मार्च 2025 को एनकाउंटर में मारा गया था. रायपुर जेल से रांची लाने के दौरान अमन साहू पलामू में हुए एनकाउंटर में मारा गया था. इसको लेकर बुधवार को अमन साव गिरोह के लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. पोस्ट में कहा है कि आज का दिन हमारे लिए बहुत भारी है. हमने आज एक ऐसे इंसान को खो दिया, जो सिर्फ हमारे बॉस ही नहीं बल्कि हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणा और परिवार जैसे थे. अमन साहू सर आपकी सादगी, मेहनत और हम सबके प्रति आपका अपनापन हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा.आपने हमें सिर्फ काम करना ही नहीं सिखाया, बल्कि ईमानदारी, लगन और इंसानियत का असली मतलब भी समझाया. आपका साथ, आपकी बातें और आपका मार्गदर्शन हमेशा याद आएगा.आप भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपकी सीख और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *