Click Here
Click Here
Click Here

श्राद्ध के अंतिम दिन स्व. राजकिशोर महतो को श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र वितरित

सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो और जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो के पिता स्वर्गीय राजकिशोर महतो को श्राद्ध कर्म के...

सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो और जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो के पिता स्वर्गीय राजकिशोर महतो को श्राद्ध कर्म के अंतिम दिन श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों और विधवा माताओं को भोजन कराया गया तथा नए वस्त्रों का वितरण भी किया गया.

26 फरवरी को हुआ था निधन

स्वर्गीय राजकिशोर महतो का निधन 26 फरवरी को हुआ था, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी. वे समाज के एक प्रतिष्ठित, सरल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे.

Also Read: DJ और रात 10 बजे के बाद के प्रतिबंध के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, विपक्ष वेल में उतरा

झारखंड आंदोलन में भी रहा योगदान

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार स्वर्गीय राजकिशोर महतो ने झारखंड आंदोलन को गति देने में भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया था. उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित और सक्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है.

श्राद्ध कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

श्राद्ध कार्यक्रम में जिला और आसपास के क्षेत्रों से हजारों सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, मित्र, बुजुर्ग, माताएं-बहनें और कई जनप्रतिनिधि पहुंचे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की.

जरूरतमंदों के बीच अन्न और वस्त्र का वितरण

श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन झारखंड आंदोलनकारी परिवार की ओर से क्षेत्र के बुजुर्गों, विधवा माताओं और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया. इसके साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी वितरित किए गए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *