Chaibasa: 7वीं झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में पश्चिमी सिंहभूम की प्रतिभागी चित्रा साह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर (35-45 वर्ष आयु वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.
जिला स्तर से राज्य स्तर तक का शानदार सफर
चित्रा साह का चयन 18 जून को मधुसूदन पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था. इसके बाद 26 से 28 जून तक नेतरहाट आवासीय विद्यालय में आयोजित 7वीं झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की.

खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा
इस उपलब्धि पर वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दीपक पासवान ने खुशी जताते हुए कहा कि चित्रा साह की सफलता जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. इससे योगासन खेल के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ेगा.
संघ के संरक्षक विनोद भगोरिया, अध्यक्ष विकास रवि, सचिव दीपक पासवान, राहुल साहू, देवी लाल महतो एवं उत्तम कुमार साहू ने चित्रा साह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Also Read: 2% भर्ती का जश्न, 98% पद खाली; सरकार शिक्षा पर नहीं, प्रचार पर ध्यान दे रही : प्रतुल शाहदेव
विधायक ने दी शुभकामनाएं
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी (Jagat Majhi) ने भी चित्रा साह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं को खेल एवं योगासन के प्रति प्रेरित करती हैं तथा जिले का गौरव बढ़ाती हैं.


