Click Here
Click Here
Click Here

रांची: रिटायर होने के एक महीने बाद मिला नियुक्ति पत्र, सहायक आचार्य ने सरकार से लगाई सेवा विस्तार की गुहार

Ranchi: CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने आज रांची के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में 1042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र...

ranchi joining letter

Ranchi: CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren)ने आज रांची के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में 1042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा पलामू (डालटनगंज) के मोहम्मद नईम अंसारी की रही, जिन्हें रिटायर होने के एक महीने बाद सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला.

रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति पत्र मिला

मोहम्मद नईम अंसारी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उन्होंने समय रहते सहायक आचार्य भर्ती के लिए आवेदन किया था और चयनित भी हुए, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में देरी के कारण उन्हें रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति पत्र मिला. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मोहम्मद नईम अंसारी ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षक बनने का सपना तो पूरा हो गया, लेकिन अब नौकरी करने का मौका नहीं मिल पाएगा क्योंकि वे पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

दो साल का सेवा विस्तार की मांग 

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि चूंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में देरी उनकी वजह से नहीं हुई, इसलिए उन्हें दो साल का सेवा विस्तार दिया जाए, ताकि वे बच्चों को पढ़ाकर अपनी सेवाएं दे सकें. अगर यह संभव नहीं है, तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन देने पर सरकार विचार करे. उनका कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया और चयनित भी हुए, लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने में हुई देरी के कारण वे नौकरी का लाभ नहीं उठा सके. ऐसे में सरकार को मानवीय आधार पर फैसला लेना चाहिए.

AlsoRead:पेंशन में 20% कटौती से भड़के रांची नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी, एक हफ्ते का अल्टीमेटम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *