Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने लोकभवन पर ही सवाल खड़ा कर दिया. कहा कि कल जो तीन यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति की गई है, सभी दूसरे राज्यों के हैं. क्या झारखंड में किसी भी वर्ग का व्यक्ति विद्वान नहीं है. यह नियुक्ति अबुआ राज्य की भावना के विपरित है. वर्तमान सत्र में सरकार इसका जवाब दे. कृषि विश्वविद्यालय में भी पोता-पोती और भतीजा की नियुक्ति हुई थी. इस पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड वासियों को सम्मान मिलना चाहिए. इस मसले पर उच्च शिक्षा सचिव से बात कर सदन में जानकारी देंगे.वहीं झामुमी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि गिरिडीह के पूर्व जिला परिषद की हत्या हो गई. अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सरकार इस पर संज्ञान लें.


