Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में NCORD समिति की बैठक, नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Chaibasa: समाहरणालय सभागार में DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक,...

NDPS ACT
NCORD committee meeting in Chaibasa

Chaibasa: समाहरणालय सभागार में DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में NDPS Act के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का आकलन किया गया. DC ने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रशासनिक सतर्कता के साथ सख्त कार्रवाई भी जरूरी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

DC ने इन बातों पर दिया खास ध्यान 

DC ने जिला परिवहन पदाधिकारी को बसों एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों में नियमित रैंडम जांच अभियान चलाने तथा ड्रग इंस्पेक्टर को नशीली दवाओं और कोडिन युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण, बिक्री एवं वितरण के विरुद्ध लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए. बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया. अंत में NCORD के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

ALSO READ: चाईबासा में गोवंश तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: 50 मवेशी बरामद, पुलिस पहुंचते ही तस्कर फरार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *