Chaibasa: झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कैलेंड गांव में पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान करीब 50 मवेशी बरामद किए गए. हालांकि पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही तस्कर मौके से फरार हो गए.
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बजरंग दल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में गोवंश बरामद हुए. बरामद मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. साथ ही पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

AlsoRead:चाईबासा में जंगली हाथी की दस्तक से दहशत, ड्रोन से निगरानी में जुटा वन विभाग


