Click Here
Click Here
Click Here

सांगठनिक मजबूती को लेकर रेस हुई कांग्रेस, हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद का पदमा प्रखंड में सघन बूथ दौरा

Hazaribagh : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत...

Hazaribagh : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए पदमा प्रखंड का सघन दौरा किया. ‘SIR’ कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा अंतर्गत पदमा प्रखंड पहुंचे जिला प्रभारी ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सीधे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और BLA-2 के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. इस सांगठनिक मुस्तैदी से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

पांच पंचायतों के बूथों का बारीकी से लिया जायजा

अपने सघन दौरे के क्रम में जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने पदमा प्रखंड की पांच प्रमुख पंचायतों- पदमा, सरैया, रोमी, सूरजपुरा और बिहारी पंचायत का व्यापक दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत BLA-2 की उपस्थिति में एक-एक बूथ का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने जमीनी स्तर पर मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया और बूथ कमेटियों की सक्रियता की गहन समीक्षा की.

मतदाताओं की परेशानी दूर करेंगे हमारे बीएलए-2: राजीव रंजन

निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने दो टूक शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट की अपनी महत्ता है. उन्होंने BLA-2 और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में आम जनता को होने वाली हर छोटी-बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए हमारे BLA-2 पूरी तत्परता के साथ फील्ड में डटे रहेंगे और लोगों की मदद करेंगे.

कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस विशेष सांगठनिक और सघन निरीक्षण अभियान के दौरान मुख्य रूप से पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम मेहता, मनोज नारायण भगत, संजय यादव, पंकज मेहता, मोहम्मद जावेद, लक्ष्मण मेहता, विशाल मेहता, राजेश पासवान, छात्रधारी मेहता, विनोद कुमार पांडे, प्रेम कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार सहित प्रखंड के भारी संख्या में सक्रिय कांग्रेसजन उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने एक स्वर में जिला प्रभारी को भरोसा दिलाया कि पदमा प्रखंड के हर बूथ पर संगठन को अभेद्य किला बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.

Also Read : सिमडेगा: SIR इन्यूमरेशन अभियान के मद्देनजर DC ने किए विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *